
Anytimes news बिलासपुर संभागरायपुर संभागराजनीति

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए सर गर्मी तेज हो गई है। भाजपा ने 23 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति की घोषणा कर दी है, जिसमें समिति के संयोजक पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को बनाया गया है। यानी समझ सकते हैं कि प्रदेश में अमर अग्रवाल का जलवा अभी भी कायम है।

इसका असर बिलासपुर के नगरी निकाय चुनाव में की जा रही तैयारी पर भी देखा जा सकता है। यहां अमर अग्रवाल के अलावा किसी की भी नहीं चल रही है। चाहे वह मंत्री हो या केंद्रीय मंत्री हो। हालांकि से अटकलें यह भी लगाई जा रही हैं कि मंत्री मंडल में मंत्री पद की रेस में अमर अग्रवाल सबसे आगे हैं। वहीं सह संयोजक विधायक सुनील सोनी को बनाए गए हैं। भाजपा ने कंटेंट टीम का भी गठन किया है, जिसके संयोजक पंकज झा को बनाए गए हैं।