
रायगढ ANY TIMES NEWS: जिले के खरसिया में आम आदमी पार्टी के एक नेता ने भाजपा नेता के ऊपर गोली चला दी, जिससे उसकी हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि दोनों के बीच में कुछ समय से जमीन संबंधी विवाद चल रहा था।
बता दें कि आज सुबह आम आदमी पार्टी के नेता अमर अग्रवाल से भाजपा कार्यकर्ता गोपाल गिरी के साथ जमीन संबंधी विवाद पर कहा सुनी हो गई। जिसके बाद अमर अग्रवाल ने गोपाल के ऊपर फायर कर दिया। जिससे गोपाल गिरी की तबियत बिगड़ गई और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती करना पड़ गया। इस मामले में पुलिस ने कुछ भी कहने से इंकार किया है, पुलिस का कहना है कि वे घटनास्थल पर जा ही रहे हैं, वहां पर जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। कुछ स्थानीय लोगों के अनुसार अमर अग्रवाल ने गोली नहीं चलाई बल्कि चिड़िया मारने वाली बंदूक का उपयोग किया है। बहरहाल जांच के बाद ही मामला साफ हो पाएगा।
ANY TIMES NEWS
REPOTER SAGAR PATEL