एस. पी.भोजराम पटेल के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने साइकिल रैली निकालकर फिटनेस का दिया संदेश…
मुंगेली-/फिट इंडिया मिशन के तहत “Sunday of on Cycle” अभियान का आयोजन आज पूरे देश में किया गया। इसी कड़ी में मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने साइकिल रैली निकालकर फिटनेस का संदेश दिया।

रेस्ट हाउस मुंगेली से शुरू हुई यह साइकिल यात्रा दाउपारा चौक होते हुए कलेक्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुँची। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने नारे लगाए…

“फिटनेस का डोज़, आधा घंटा रोज़”
कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी मुंगेली सालिक राम धृतलहरे, रक्षित निरीक्षक नरगिस खिस्ट तिग्गा बघेल, निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, उपनिरीक्षक अमित गुप्ता, गिरजाशंकर यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-
कर्मचारी शामिल हुए।

एस.पी.भोजराम पटेल ने जनता से अपील करते हुए कहा …
साइकिल चलाना फिटनेस को दैनिक जीवन में शामिल करने का सबसे सरल और प्रभावी तरीका है। यह सहनशक्ति बढ़ाता है, तनाव कम करता है।

और हृदय को स्वस्थ रखता है। हर व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट साइकिल चलाने और नियमित शारीरिक गतिविधियों को अपनाने की आदत डालनी चाहिए।

मुंगेली पुलिस की इस पहल का मकसद न सिर्फ फिटनेस को बढ़ावा देना है, बल्कि आम जनता को यह संदेश देना भी है कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा निवेश है।