
बिलासपुर. लोकसभा चुनाव 2024 करीब आते ही पार्टी अपने नेताओं कल साधने में जुट गई है। वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज ने विधानसभा चुनाव के वक्त निलंबित व निष्कासित किए गए दो नेताओं को बहाल कर दिया है। इनमें बिलासपुर के महापौर राम शरण यादव पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी शामिल हैं।
इस गतिविधि के खिलाफ हुआ था एक्शन
▪️ महापौर रामचरण यादव का एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिस पर वे पार्टी के खिलाफ प्रत्याशी के चयन को लेकर बातचीत कर रहे थे। वहीं लेनदेन की बात भी सामने आई थी।
▪️पूर्व विधायक विनय जायसवाल ने प्रदेश प्रभारी सचिव चंदन यादव पर पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप लगाया था।
▪️इसके अलावा पार्टी के खिलाफ गतिविधि में संलिप्त होने और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी को निलंबित कर दिया था।
अब सभी को बहाल कर दिया गया है। वहीं यह आदेश पीसीसी प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया है। इस बहाली को लेकर आप क्या सोचते हैं। कमेंट बॉक्स पर कमेंट करके जरूर बता सकते हैं।
Anytimes news
Founder pranjal Mukesh anand
Reporter Sagar Patel