
अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल ने प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठाया है। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मूल निवासी लखन मेश्राम बिलासपुर के सरकंडा थाने में हेड कॉन्स्टेबल थे। थाने में उसे मालखाने की जिम्मेदारी दी गई थी। बताया जा रहा है कि वो किसी बात को लेकर काफी दिन से परेशान थे। लखन मेश्राम गुरुवार शाम ड्यूटी से लौटने के बाद रात 11 बजे खाना खाकर टहलने की बात कहते हुए घर से निकले।
इसके बाद घर के पीछे नीम पेड़ पर रस्सी बांधी और फांसी के फंदे पर झूल गए। रात 1 बजे तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने घटना की सूचना सरकंडा थाने को दी। पुलिस की टीम उनकी तलाश में जुटी। रात करीब 3 बजे प्रधान आरक्षक लखन मेश्राम का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। प्रधान आरक्षक के आत्महत्या की वजह का अब तक खुलासा नहीं हो सका है सरकंडा पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
