दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी, आप को भारी नुकसान/
भाजपा ने बनाई सरकार, 48 सीटों पर बनाई बढ़त

रायपुर। दिल्ली विधानसभा चुनाव के ताजा रुझानों में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। अब तक भाजपा ने 48 सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 22 सीटों पर आगे है। कांग्रेस का इस चुनाव में खाता भी नहीं खुला।
छत्तीसगढ़ में मनाया गया जीत का जश्न

दिल्ली में भाजपा की जीत को लेकर छत्तीसगढ़ में भी जश्न का माहौल देखने को मिला। मंत्री राम विचार नेताम ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जीत की खुशी में डांस किया।
9% बढ़ा भाजपा का वोट शेयर, AAP को 10% नुकसान
इस चुनाव में भाजपा को पिछले चुनाव (2020) की तुलना में 9% ज्यादा वोट मिले हैं, जबकि आम आदमी पार्टी को 10% वोटों का नुकसान हुआ है। कांग्रेस को सीटें न मिलने के बावजूद 2% वोटों का फायदा हुआ है।